ब्रेकिंग

कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति’ — कुंभलगढ़ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज।

384063-14

राजसमन्द के कुंभलगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आगाज़ हो चुका है। तीन अलग-अलग सत्रों में चले इस कार्यक्रम में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति और मजबूती का पाठ पढ़ाया।

कार्यक्रम की शुरुआत भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल और जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने एक भव्य प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ की। ‘हमारा सैद्धान्तिक अधिष्ठान’ सत्र को संबोधित करते हुए सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा को समर्पित संगठन है, जिसकी नीतियों के केंद्र में अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति है।

वहीं दूसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा ने ‘बूथ प्रबंधन और मन की बात’ पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता ही भाजपा की वास्तविक शक्ति हैं। तीसरे सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास और जनसंघ से लेकर अब तक के सफर को रेखांकित करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा और समर्पण की भावना से काम करने का आह्वान किया

इस प्रशिक्षण वर्ग में जिला प्रभारी नीरज जैन, विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, दीप्ति माहेश्वरी और हरि सिंह रावत सहित जिले के तमाम प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *