ब्रेकिंग

जनसेवा और समर्पण की प्रतिमूर्ति थीं किरण माहेश्वरी जन्म जयंती पर सुंदरकांड पाठ में उमड़ा शुभचिंतकों का स्नेह

WhatsApp-Image-2026-10-29-at-3.28.01-PM

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री स्वर्गीय श्रीमती किरण माहेश्वरी की जन्म जयंती के अवसर पर किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया। धार्मिक श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में आयोजित पाठ में बड़ी संख्या में शुभचिंतकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर दिवंगत जननेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि किरण माहेश्वरी ने अपने जीवन में सेवा, संघर्ष और समर्पण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपनी प्रतिभा, परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ अर्जित कीं। उनका व्यक्तित्व राजनीति में सक्रिय प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि उदयपुर नगर परिषद की प्रथम सभापति के रूप में प्रारंभ हुई उनकी यात्रा भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद, राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की विधायक तथा राजस्थान सरकार में जलदाय एवं उच्च शिक्षा मंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों तक पहुँची। प्रत्येक भूमिका में उन्होंने संगठन के प्रति निष्ठा, जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि किरण माहेश्वरी ने अपने कार्यों से जनविश्वास अर्जित किया और अंतिम समय तक क्षेत्रवासियों के कल्याण के लिए समर्पित रहीं। जन्म जयंती पर आयोजित सुंदरकांड पाठ उनके प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करने का माध्यम है। उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *