ब्रेकिंग

जनकल्याण और विकास की पहचान है कमल का निशान: विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

IMG_20261022_205402

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने ग्राम मादड़ी देवस्थान में जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 19 से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती नीलम कुंवर राठौड़ के समर्थन में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने आगामी चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की एकजुटता तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प पर अपने विचार रखे। जन कल्याण, विकास और सुरक्षा भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता है और कमल निशान की पहचान है।

उन्होंने ग्राम कुरज में जिला परिषद सदस्य वार्ड संख्या 14 से भाजपा प्रत्याशी श्री नरहरिदेव सिंह राठौड़ के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्होंने चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएं विकसित भारत के निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी और विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए पंचायतों में भाजपा का मजबूत होना आवश्यक है। पंचायती राज चुनाव केवल जनप्रतिनिधियों के चयन की प्रक्रिया नहीं, बल्कि गांवों के विकास, किसानों की खुशहाली और ग्रामीण राजस्थान के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर हैं।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और पंचायतें आत्मनिर्भर एवं सशक्त ग्रामीण व्यवस्था की आधारशिला बनें। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विश्वास व्यक्त किया कि राजसमंद जिला परिषद एवं पंचायत समिति में भाजपा को भारी बहुमत मिलेगा। उन्होंने मतदाताओं से जनकल्याण और विकास के इस अभियान को अपना समर्थन देने की अपील की।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *