राजसमन्द जिले के ग्राम पंचायत उथनौल में विधानसभा स्तरीय भील समाज रात्रि कालीन ‘UPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2026’ का शानदार समापन हो गया है। आदिवासी एकता संगठन के प्रभु लाल मीणा ने बताया कि इस टूर्नामेंट में सरदारपुरा, पिपली, रिछेड और पुणे सहित कुल 21 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नाथद्वारा क्रिकेट संघ अध्यक्ष युवराज सिंह चौधरी और अध्यक्षता कर रहे सरपंच जितेंद्र सिंह सोलंकी मौजूद रहे। साथ ही ब्लॉक कांग्रेस संगठन महामंत्री महेंद्र सिंह गौरवा, पंचायत समिति सदस्य सरवन सिंह झाला सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस भव्य आयोजन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा गया।

