राजसमन्द सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 15 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 11.00 बजे जिला कलक्ट्रेट सभागार, राजसमन्द में आयोजित होगी।
जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान तथा सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति पर चर्चा होगी।
इसी प्रकार कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि अवसंरचना निधि, एटीएमए, कृषि क्लिनिक एवं कृषि व्यवसाय केंद्र योजना, किसान कॉल सेंटर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-पीडीएमसी तथा पीएम-किसान योजना की समीक्षा की जाएगी। पंचायती राज मंत्रालय की स्वामित्व योजना, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान एवं ग्राम पंचायत विकास योजना, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय की अमृत 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), स्मार्ट सिटी मिशन तथा पीएम स्वनिधि योजना की भी समीक्षा होगी।

बैठक में जल संसाधन, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, सतही लघु सिंचाई, अटल भूजल योजना, जल शक्ति अभियान ‘कैच द रेन’ तथा जल संचय जन भागीदारी कार्यक्रम की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशुधन मिशन, राष्ट्रीय गोकुल मिशन एवं राष्ट्रीय डेयरी विकास कार्यक्रम की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है।
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एकीकृत बाल विकास सेवा, बाल संरक्षण एवं सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 तथा वन स्टॉप सेंटर योजना, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की भी समीक्षा की जाएगी।
इसके अतिरिक्त पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन, भूमि संसाधन विभाग की डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम एवं एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, शिक्षा मंत्रालय की पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय की प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के विभिन्न ऑनलाइन परिवहन सेवा कार्यक्रमों तथा खान मंत्रालय की प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे।
