माहेश्वरी युवा संगठन राजनगर और महेश युवा प्रगति मंच राजसमन्द के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ‘माहेश्वरी प्रीमियर लीग बॉक्स क्रिकेट कप (सीजन-3)’ का भव्य समापन हो गया है। धोइंदा रोड स्थित टर्फ पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने दमखम दिखाया।

पुरुष वर्ग में फाइनल के कड़े मुकाबले में राधे रॉयल्स ने महेश लॉयन्स को 6 विकेट से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महेश लॉयन्स उप-विजेता रही।
महिला वर्ग में महिला वर्ग के फाइनल मैच में फीयरलेस 10 ने शानदार खेल दिखाते हुए आर एम क्वीन को 7 विकेट से शिकस्त देकर खिताबी जीत हासिल की।

टूर्नामेंट के टाइटल स्पॉन्सर ‘मोहित मार्बल & पिंकवाला ग्रुप’ द्वारा विजेता टीम को 11,000 रुपये और उप-विजेता को 7,100 रुपये नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए अनिश मंत्री को MVP चुना गया।
इस दौरान जिला माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष विष्णु गोपाल सोमानी और जिला महिला अध्यक्ष चंदा देवपुरा सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने इस सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों और समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
