राजसमंद जिले की ग्राम पंचायत पसुन्द ने अब पूरे देश में एक मिसाल कायम कर दी है। गांव में हुए बेहतरीन विकास कार्यों और बदलाव की बदौलत, अल्ट्राटेक यशस्वी सरपंच अयन जोशी का चयन देश के सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) सीजन-18 के लिए हुआ।

14 अक्टूबर को प्रसारित हुए इस विशेष एपिसोड में अयन जोशी ने महानायक अमिताभ बच्चन के सामने न सिर्फ़ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,बल्कि पसुन्द गांव की विकास यात्रा और उसकी सफलता की कहानी पूरे देश के सामने रखी।
शो के दौरान अयन जोशी ने अमिताभ बच्चन के साथ अपने अनुभवों और संवाद को साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी ग्राम पंचायत में हुए नवाचारों और विकास कार्यों ने उन्हें इस राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाया। अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अयन जोशी ने राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और समस्त ग्रामवासियों काि आभार व्यक्त किया है, जिनके सहयोग से यह मुकाम हासिल हुआ।
