ब्रेकिंग

राजसमंद जिले के पांचों नगरीय निकायों हेतु वार्डवार आरक्षण लॉटरी संपन्न नगर परिषद राजसमंद सहित नाथद्वारा, देवगढ़, आमेट एवं भीम नगर पालिकाओं के 155 वार्डों का आरक्षण निर्धारित

762476

आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के क्रम में राजसमंद जिले के सभी पांच नगरीय निकायों नगर परिषद राजसमंद, नगर पालिका नाथद्वारा, नगर पालिका देवगढ़, नगर पालिका आमेट एवं नगर पालिका भीम के वार्डों के सदस्यों (पार्षदों) के लिए वार्डवार आरक्षण की लॉटरी सोमवार को सायं 3 बजे जिला परिषद सभागार में निकाली गई।

लॉटरी प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री अरुण कुमार हसीजा की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, पूर्व सभापति अशोक टांक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा सहित संबंधित अधिकारी एवं निर्वाचन शाखा के कार्मिक भी मौजूद रहे।

नगर परिषद, राजसमंद:

लॉटरी के माध्यम से निर्धारित वार्डवार आरक्षण के अनुसार नगर परिषद राजसमंद के 45 वार्डों में वार्ड संख्या 1 सामान्य, 2 सामान्य, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य, 5 सामान्य, 6 सामान्य महिला, 7 सामान्य महिला, 8 सामान्य महिला, 9 अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 सामान्य महिला, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 सामान्य, 13 सामान्य महिला, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 16 सामान्य, 17 सामान्य महिला, 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, 19 अनुसूचित जनजाति, 20 सामान्य, 21 अनुसूचित जनजाति महिला, 22 सामान्य, 23 सामान्य महिला, 24 सामान्य, 25 अन्य पिछड़ा वर्ग, 26 सामान्य महिला, 27 अनुसूचित जाति महिला, 28 सामान्य, 29 सामान्य, 30 सामान्य, 31 अनुसूचित जाति महिला, 32 सामान्य, 33 अन्य पिछड़ा वर्ग, 34 अनुसूचित जाति, 35 सामान्य, 36 सामान्य, 37 अनुसूचित जाति, 38 अनुसूचित जाति, 39 सामान्य, 40 सामान्य, 41 अनुसूचित जाति, 42 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 43 सामान्य, 44 सामान्य तथा 45 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका नाथद्वारा:

नगर पालिका नाथद्वारा के 40 वार्डों में वार्ड संख्या 1 सामान्य, 2 सामान्य, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जनजाति, 6 अन्य पिछड़ा वर्ग, 7 अन्य पिछड़ा वर्ग, 8 सामान्य, 9 सामान्य महिला, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अनुसूचित जाति, 13 सामान्य, 14 सामान्य, 15 सामान्य महिला, 16 सामान्य महिला, 17 सामान्य, 18 सामान्य, 19 सामान्य महिला, 20 सामान्य महिला, 21 सामान्य, 22 सामान्य, 23 अन्य पिछड़ा वर्ग, 24 सामान्य, 25 सामान्य महिला, 26 सामान्य, 27 सामान्य, 28 सामान्य, 29 सामान्य, 30 सामान्य महिला, 31 अनुसूचित जाति महिला, 32 अनुसूचित जाति, 33 सामान्य, 34 सामान्य, 35 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जनजाति महिला, 37 अनुसूचित जनजाति, 38 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 39 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला तथा 40 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका देवगढ़

नगर पालिका देवगढ़ के 25 वार्डों में वार्ड संख्या 1 सामान्य महिला, 2 सामान्य, 3 सामान्य महिला, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति, 6 अनुसूचित जाति, 7 सामान्य, 8 अनुसूचित जाति महिला, 9 सामान्य महिला, 10 अनुसूचित जाति, 11 सामान्य, 12 सामान्य महिला, 13 सामान्य, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 15 सामान्य, 16 सामान्य, 17 सामान्य, 18 सामान्य, 19 सामान्य महिला, 20 अन्य पिछड़ा वर्ग, 21 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 22 सामान्य, 23 अनुसूचित जाति महिला, 24 अन्य पिछड़ा वर्ग तथा 25 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका आमेट

नगर पालिका आमेट के 25 वार्डों में वार्ड संख्या 1 अनुसूचित जाति, 2 सामान्य महिला, 3 अनुसूचित जाति महिला, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति, 6 सामान्य महिला, 7 सामान्य महिला, 8 सामान्य, 9 सामान्य, 10 सामान्य, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 सामान्य, 13 सामान्य, 14 सामान्य महिला, 15 अन्य पिछड़ा वर्ग, 16 सामान्य, 17 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 18 सामान्य, 19 अन्य पिछड़ा वर्ग, 20 अनुसूचित जाति, 21 सामान्य, 22 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 23 सामान्य, 24 अनुसूचित जाति महिला तथा 25 सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया।

नगर पालिका भीम

नगर पालिका भीम के 20 वार्डों में वार्ड संख्या 1 सामान्य, 2 सामान्य, 3 सामान्य, 4 सामान्य, 5 सामान्य महिला, 6 सामान्य, 7 अनुसूचित जाति, 8 अनुसूचित जाति, 9 सामान्य महिला, 10 सामान्य, 11 अन्य पिछड़ा वर्ग, 12 सामान्य महिला, 13 सामान्य महिला, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 15 सामान्य, 16 सामान्य, 17 अन्य पिछड़ा वर्ग, 18 अन्य पिछड़ा वर्ग, 19 सामान्य तथा 20 अनुसूचित जाति महिला केलिए आरक्षित किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *