ब्रेकिंग

रक्षा का वचन… स्नेह का संबंध: आमेट में जनसैलाब के बीच संपन्न हुआ ऐतिहासिक ‘रक्षा स्नेह समारोह’

773947

भाई-बहन के अटूट स्नेह, सम्मान और सामाजिक एकता के प्रतीक ‘रक्षा स्नेह समारोह’ का आयोजन हजारों लोगों के मध्य में नीरज राणावत के नेतृत्व में आज आमेट के सरदारगढ़ रोड बाईपास स्थित स्वास्तिक गार्डन में ऐतिहासिक भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

युवा सोशल केयर फाउंडेशन संस्था द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में आमेट व आसपास के ग्रामीण अंचलों से हजारों की संख्या में महिलाओं और बहनों ने शिरकत की। समारोह का मुख्य आकर्षण वह भावुक क्षण रहा, जब स्वास्तिक गार्डन में उपस्थित हजारों बहनों ने आयोजक नीरज सिंह राणावत को अपना भाई मानकर उनकी कलाई पर स्नेह का रक्षासूत्र (राखी) बांधा।

इस दौरान पूरा पंडाल तालियों और बहनों के आशीर्वाद की गूंज से सराबोर हो गया।

अपनी कलाई पर हजारों बहनों का रक्षासूत्र सजने पर भावुक हुए नीरज सिंह राणावत ने सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और जीवन भर उनके मान-सम्मान, अधिकार और सुरक्षा के लिए हर परिस्थिति में तत्पर रहने का अटूट वचन दिया। “रक्षा का वचन…स्नेह का संबंध” के मूल ध्येय के साथ आयोजित इस समारोह ने क्षेत्र में भाईचारे, सेवा और समर्पण की एक नई और अनूठी मिसाल पेश की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *