ब्रेकिंग

मुंबई के जवेरी बाजार में सोना लूटने की फिराक में थे आरोपी, देलवाड़ा पुलिस ने हथियार समेत पकड़ा

IMG_20260921_172259

राजसमंद जिले में अवैध गतिविधियों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देलवाड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एटीएस यूनिट उदयपुर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक अर्टिगा कार को रुकवाया और तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार चालक रमेश कुमार के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस, जबकि दूसरे आरोपी रामसिंह के कब्जे से एक देशी पिस्टल मय मैगजीन बरामद की गई। दोनों आरोपियों के पास हथियार और कारतूस रखने का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मुंबई के जवेरी बाजार स्थित ज्वेलरी शोरूम में सोना लूटने की फिराक में जाने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन और एक अर्टिगा कार जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमेश कुमार और रामसिंह के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के खिलाफ पूर्व में भी गंभीर धाराओं में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले का अनुसंधान खमनोर थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह द्वारा किया जा रहा है।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *