ब्रेकिंग

“पंचायतीराज चुनाव: नामांकन भरने जा रहे हैं? रुकिए! कहीं खाली हाथ न लौटना पड़े!”

IMG_20261009_15430904

राजसमंद जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 की सरगर्मियां तेज हैं, लेकिन अगर आप जिला परिषद या पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।”

“जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आगामी 10 अक्टूबर (शनिवार) और 11 अक्टूबर (रविवार) को किसी भी प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र यानी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं किए जाएंगे।”

“राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान के तय शेड्यूल के मुताबिक, सार्वजनिक अवकाश के दिनों में नामांकन प्राप्त करने की कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act), 1881 की धारा 25 के तहत महीने का दूसरा शनिवार और रविवार सार्वजनिक अवकाश होता है।

इसी नियम के तहत 10 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार और 11 अक्टूबर को रविवार होने के कारण इन दोनों दिनों में नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह बंद रहेगी।”

“जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी अवकाश के दिनों का ध्यान रखकर ही चुनाव कार्यालय पहुंचे।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *