ब्रेकिंग

मतदान केंद्रों पर पहुंचीं एसडीएम ओम प्रभा, मेवाड़ी में पूछा ‘वोट दीदो कई’ केलवा, पीपली आचार्यान सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

IMG_20261030_225011

पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के अंतर्गत शुक्रवार को जिले की 147 ग्राम पंचायतों में पंच / सरपंच पदों के लिए मतदान जारी है।

इसी क्रम में राजसमन्द रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी ओम प्रभा ने ग्राम पंचायत केलवा, पीपली आचार्यान सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ओम प्रभा ने मतदान केंद्रों पर पहुंचीं ग्रामीण महिलाओं से मेवाड़ी में आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्थानीय बोली में ‘वोट दीदो कई’ पूछते हुए महिलाओं से मतदान करने के बारे में जानकारी ली। अपनी बोली में उपखंड अधिकारी को बात करते देख महिलाएं भी सहजता से उनसे जुड़ गईं। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *