ब्रेकिंग

देलवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: चांदी के व्यापारी से लूट करने वाले आगरा और हिंडौन के 4 शातिर बदमाश 24 घंटे में गिरफ्तार।

326383

राजसमंद की देलवाड़ा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लूट की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। यूपी के एक सर्राफा व्यापारी को झांसे में लेकर 4 किलो चांदी लूटने वाले 4 बदमाशों को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात 24 अप्रैल को हुई, जब आरोपियों ने आगरा के व्यापारी गिरीश चंद्र को ‘सैंपल’ देखने के बहाने बुलाया और नाश्ते का लालच देकर सुनसान रास्ते पर ले गए। वहाँ डरा-धमकाकर चांदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। एसपी हेमंत कलाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों को जयपुर के एक होटल से धर दबोचा। पुलिस ने लूटी गई 30 चांदी की पायलें और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद कर ली है। पकड़े गए आरोपी आगरा और हिंडौन सिटी के रहने वाले हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *