ब्रेकिंग

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन

384063-7

राजसमंद जिले के नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में शनिवार सुबह केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पहुंचकर प्रभु श्रीनाथजी की श्रृंगार झांकी के दर्शन किए एवं देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के उपरांत मंदिर परंपरा के अनुसार मंदिर मंडल की ओर से समाधान मंदिर मंडल अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने केंद्रीय मंत्री का उपरना एवं रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा प्रभु श्रीनाथजी का प्रसाद भेंट किया।

इस अवसर पर भाजपा नेत्री संगीता चौहान, तिलकायत के निजी सलाहकार अंजन शाह, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, मुख्य निष्पादन अधिकारी जितेंद्र पांडय, जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, डीएसपी शिप्रा राजावत, सीईओ, तहसीलदार सहित मंदिर मंडल के अधिकारी, सेवादार एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

दर्शनों के पश्चात केंद्रीय मंत्री स्थानीय मोती महल पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। यहां उन्होंने कुछ समय रुककर कार्यकर्ताओं से चर्चा की तथा इसके बाद आगे के कार्यक्रम हेतु प्रस्थान किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *