ब्रेकिंग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ की शिष्टाचार भेंट, राजसमंद के विकास एवं राष्ट्रीय मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चा

384063-9
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज दिनांक 17 मई 2026 को नई दिल्ली स्थित माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों एवं आवश्यक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सार्थक संवाद हुआ।

सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसदीय स्थायी समिति के अध्ययन दौरे के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर में शहरी विकास योजनाओं, आवास, पर्यटन एवं सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर हुए अध्ययन और चर्चाओं की जानकारी भी साझा की। इस दौरान देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में विकास, पर्यटन संभावनाओं को सशक्त बनाने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास, जनहित के मुद्दों के समाधान और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर निरंतर प्रयास उनकी प्राथमिकता है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देने के लिए वे निरंतर केंद्र सरकार के वरिष्ठ नेतृत्व से संवाद कर रही हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *