राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने पावन सूरजकुंड धाम पहुंचकर ब्रह्मचारी परम तेजस्वी संत श्रद्धेय अवधेशानन्द चैतन्य गिरि महाराज के दर्शन किए एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं समस्त विश्व के कल्याण की मंगलकामना की।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि संत श्री अवधेशानन्द चैतन्य गिरि जी महाराज का सनातन धर्म के वैभव को अक्षुण्ण बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पावन सानिध्य में दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है तथा उनका मार्गदर्शन समाज में नैतिक मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति संत परंपरा के संरक्षण एवं मार्गदर्शन से सदैव समृद्ध रही है। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत एवं आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने का कार्य कर रही है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक तुष्टिकरण और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दिया, जबकि भाजपा राष्ट्रहित, सांस्कृतिक गौरव एवं जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
