भीषण गर्मी के इस मौसम में बेजुबान पशुओं के लिए भी पेयजल का संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में बेजुबान गोवंश की प्यास बुझाने और गोसेवा के संकल्प को दोहराते हुए, प्रसिद्ध समाज सेवी विक्रम सिंह मेरड़ा एक बार फिर मसीहा बनकर आगे आए हैं।

इस साल भी अपनी सेवाभावी परंपरा को जारी रखते हुए समाज सेवी विक्रम सिंह मेरड़ा ने गोमाता के लिए 300 निशुल्क पानी की कुंडियां वितरित की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस घूमने वाले गोवंश को पानी के लिए दर-दर भटकना न पड़े, इसके लिए इन कुंडियों को क्षेत्र के 14 से अधिक गांवों और बस्तियों में भिजवाया गया है।

इस पुनीत अभियान के तहत क्षेत्रवार कुंडियों का वितरण बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया है।
जिसके अंतर्गत:
सियाणा में 18 और सिरोड़ी में 15 कुंडियां पहुंचाई गई हैं।
करेडा में 15, आइडाना में 12 और सलमपुरा में 12 कुंडियों की व्यवस्था की गई है।
मेरडा, ताडावाड़ा और सरदारगढ़ में 10-10 कुंडियां वितरित की गई हैं।
भील बस्ती में 9, केलवा में 8 और सुमाडीया में 6 कुंडियां रखी गई हैं।
इसके साथ ही वाडा में 5, आगरिया में 5 और जैतपुरा में 4 कुंडियां बेजुबानों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि शेष कुंडियां अन्य जरूरतमंद सार्वजनिक स्थानों पर स्थापित की गई हैं।
विक्रम सिंह मेरड़ा के इस सराहनीय और पुण्य कार्य की चारों तरफ तारीफ हो रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने उनका आभार जताते हुए कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने बेजुबानों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई है। इस मौके पर ग्रामीणों ने आमजन से भी अपील की है कि वे इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।
