ब्रेकिंग

कांकरोली द्वारकाधीश मंदिर: पुरुषोत्तम मास में उमड़ा भक्ति का सैलाब, शयन में हुआ ‘कुटिया का मनोरथ’

413332-1

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर कांकरोली के प्रसिद्ध प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में भक्ति का अनूठा रंग देखने को मिला। यहाँ शुक्रवार को ‘चीर हरण’ और ‘कुटिया के मनोरथ’ के ऐसे दिव्य दर्शन हुए कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

सुबह श्रृंगार दर्शन में प्रभु द्वारकाधीश बादामी छज्जेदार पाग और मोती के आभरणों में बेहद अलौकिक नजर आए। इसके बाद ग्वाल के दर्शन में मंदिर का रतन चौक पूरी तरह ब्रजधाम बन गया। चौक में जल भरकर पेड़ लगाए गए और गोपियों के वस्त्र टांगकर ‘चीर हरण’ की दिव्य लीला का सजीव चित्रण किया गया, जो अहंकार-त्याग का संदेश देती है।

वहीं, रात को शयन के दर्शन में ठाकुर जी महलों को छोड़कर एक साधारण कुटिया (झोपड़ी) में विराजे। इस मनोरथ ने संदेश दिया कि भगवान के दरबार में अमीर-गरीब का कोई भेद नहीं होता, वे सिर्फ भाव के भूखे हैं।

गोस्वामी 108 श्री संजीव कुमार जी महाराज श्री की उपस्थिति में सभी सेवादारों ने अपनी सेवाएं दीं। बता दें कि आज शनिवार को राजभोग में फूल मंडली और शयन में कमल तलाई का भव्य मनोरथ रचाया जाएगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *