ब्रेकिंग

समग्र रूप से राजसमंद में 191, आमेट में 77, नाथद्वारा में 137, भीम में 79 और देवगढ़ में 98 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल

819824

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार 31 अगस्त को संपन्न हुई। जिले के समस्त नगरीय निकायों में नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र के लिए अंतिम दिन 165 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही राजसमंद नगर परिषद क्षेत्र में अब तक कुल 191 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

इसी प्रकार आमेट नगर पालिका क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन कुल 52 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। आमेट नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 77 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

भीम नगर पालिका क्षेत्र में भी नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन कुल 67 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही भीम नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 79 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

इसी कड़ी में नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन कुल 98 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नाथद्वारा नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 137 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

इसी प्रकार देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में नामांकन के अंतिम दिन 86 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके साथ ही देवगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में अब तक कुल 98 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं।

नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत जिले के सभी संबंधित नगरीय निकायों में नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुई। अब नामांकन पत्रों की जांच एवं निर्वाचन प्रक्रिया के आगामी चरण निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *