ब्रेकिंग

राजसमंद के सभी नगर निकायों व पंचायत चुनावों में भाजपा की प्रचंड विजय तय : दीप्ति किरण माहेश्वरी

807224

श्री चारभुजानाथ के दर्शन कर विधायक ने लिया आशीर्वाद, कहा—जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है

राजसमंद। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर राजसमंद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने गढ़बोर स्थित प्रसिद्ध आराध्य देव श्री चारभुजानाथ जी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए प्रभु का आशीर्वाद लिया।

दर्शन-पूजन के पश्चात विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि राजसमंद जिले के सभी नगर निकायों एवं पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति आमजन का विश्वास निरंतर मजबूत हुआ है और जनता ने इस बार भी भाजपा के पक्ष में अपना मन बना लिया है।

विधायक ने कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार द्वारा जनहित एवं विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का सीधा लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए सरकार निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है।

उन्होंने कहा कि राजसमंद विधानसभा सहित पूरे जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, नगरीय विकास तथा आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से आमजन में सकारात्मक वातावरण बना है। हाल के महीनों में राजसमंद क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की गतिविधियां भी सामने आई हैं।

दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में राजसमंद जिले की जनता भाजपा के विकासोन्मुखी कार्यों और सुशासन की नीतियों पर अपनी मुहर लगाएगी।

उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और इस बार राजसमंद जिले के नगर निकायों एवं पंचायतों में भाजपा की ऐतिहासिक एवं प्रचंड विजय सुनिश्चित है।

श्री चारभुजानाथ जी के चरणों में शीश नवाकर विधायक ने क्षेत्र की उन्नति, शांति और समृद्धि की कामना की तथा कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आगामी चुनावों में भाजपा को मजबूत समर्थन देने का आह्वान किया। विधायक के साथपूर्व प्रधान अरविंद सिंह,भाजपा वरिष्ठ नेता गोपाल गुर्जर,सुभाष पालीवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *