ब्रेकिंग

देवगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

801138

देवगढ़ थाना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक राजसमंद हेमंत कलाल के निर्देशानुसार, थानाधिकारी मुकेश चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दी थी कि उनकी नाबालिग बेटी गांव की एक किराणा दुकान से सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने दुकान और आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़िता का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। परिजनों ने रिश्तेदारी और समाज में सभी जगह पूछताछ की, जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की शंका में मामला दर्ज करवाया गया। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देवगढ़, भीम, ब्यावर, टॉडगढ़ और अजमेर में सघन तलाश अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने अपहृत नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। अनुसंधान और पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी अशोक सिंह (24) पुत्र लक्ष्मण सिंह रावत, निवासी भोजा का तालाब, बग्गड़ी कलालिया (थाना सेंदड़ा, जिला ब्यावर) को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *