ब्रेकिंग

आमेट में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर ने बाइक को रौंदा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

420916

राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।

हादसा इतना भयावह था कि मृतक मुकेश जोशी का शव ट्रेलर के टायर के नीचे फंस गया। हादसे में मुकेश जोशी के साथ उनके भतीजे कुलदीप और भाणेज लक्ष्यदीप की भी मौत हो गई। वहीं मृतक की बहन मधु और भानजी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया है।

आमेट पुलिस थानाधिकारी ओम सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्य बाइक पर सवार होकर ढेलाणा भेरूजी के दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान आमेट के सेलागुड़ा मार्ग स्थित आसण पुलिया के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच में जुटी हुई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *