राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव 2026 के लिए ईवीएम मशीनों का प्रथम डिजिटल रैंडमाइजेशन मंगलवार, 25 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार हसीजा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ। इस दौरान एडीएम राजकुमार कस्वा, नाथद्वारा मंदिर मंडल सीईओ जितेंद्र पांडे, सभी संबंधित एसडीएम (आरओ), राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।

प्रथम रैंडमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम मशीनों का विभिन्न नगर निकायों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार डिजिटल आवंटन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप ईवीएम मशीनों के रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार संपन्न कराया गया। प्रथम रैंडमाइजेशन के पश्चात संबंधित मशीनों को सुरक्षित रूप से निर्धारित स्थानों पर रखा जाएगा तथा आगामी निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आवश्यकतानुसार इनका उपयोग किया जाएगा।

नगर निकाय आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्वाचन संबंधी तैयारियों को निर्धारित समयबद्ध कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है।
