ब्रेकिंग

सनातन संस्कृति के आयोजनों से सामाजिक समरसता होती है सुदृढ़ : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

424914

राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने श्री छापरिया भैरूनाथ जी बावजी मंदिर, राजसमंद में आयोजित विशाल भजन संध्या में सहभागिता कर श्रद्धालु भक्तजनों के साथ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में भजनकीर्तन का आनंद लिया। उन्होंने भैरूनाथ बावजी के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगल कामना की। इस अवसर पर विधायक दीप्ति ने उपस्थित गणमान्य नागरिकों, समाजजनों, मातृशक्ति, आयोजक मंडल एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर विभिन्न सामाजिक विषयों पर विचारविमर्श किया।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन भारतीय सनातन संस्कृति को सुदृढ़ बनाने के साथसाथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य एवं केंद्र सरकार जनकल्याण, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी वर्षों से तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देती रही है।

उन्होंने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2022 में महाशिवरात्रि पर्व पर तलवार एवं लाठियों से हमला करने वाले 100 से अधिक जिहादी आतंकियों को रिहा करने के निर्णय की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि भाईजान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी अब खुलकर औरंगजेब की विचारधारा का समर्थन करती दिखाई दे रही है। हत्या एवं दंगों जैसे जघन्य अपराधों के आरोपियों को खुला छोड़ना विधि व्यवस्था, संविधान एवं न्याय व्यवस्था का खुला उपहास है।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त समाजजन, आयोजन समिति एवं युवा साथियों को बधाई देते हुए कहा कि समाज हित एवं राष्ट्रहित के ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *