राजसमन्द जिले के भीम क्षेत्र के बग्गड़ गांव में एक कुएं में महिला के डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी मिलते ही राजसमंद सिविल डिफेंस की टीम बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मौजूदगी में सिविल डिफेंस के जांबाज जवानों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

कुआं गहरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार सिविल डिफेंस की टीम ने महिला के शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है। इस दौरान सिविल डिफेंस की टीम में अविनाश सनाढ्य, गोविंद सनाढ्य, कौस्तुभ सनाढ्य, जितेंद्र सनाढ्य, नरेश मीणा, मनोज पालीवाल, तेजपाल खटीक मौजूद रहे।

