ब्रेकिंग

खटामला एवं धायला में वंदे गंगा अभियान अंतर्गत जल संरक्षण गतिविधियां आयोजित

461863

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत गुरुवार को खटामला ग्राम पंचायत एवं धायला ग्राम पंचायत क्षेत्र में विभिन्न जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जल कलश यात्रा, श्रमदान तथा जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया।

भूजल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट संदीप जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में खटामला ग्राम पंचायत में जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड, कांकरोली के आर्थिक सहयोग तथा सेवा मंदिर, उदयपुर के सहयोग से पंचायत के समीप स्थित नाड़ी में जल कलश यात्रा एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं धायला ग्राम पंचायत के देवरो का खेड़ा में नवीन जल संरक्षण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

अभियान के तहत क्षेत्र में 145 ट्रेंच तथा 20 रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। इन जल संरक्षण संरचनाओं का नोडल अधिकारी संदीप जैन द्वारा अवलोकन किया गया। उन्होंने बताया कि रिचार्ज पिट एवं अन्य जल संरक्षण संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का प्रभावी संचयन संभव हो रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण की दिशा में जनसहभागिता और संस्थागत सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के माध्यम से न केवल आमजन में जागरूकता बढ़ाई जा रही है, बल्कि धरातल पर प्रभावी कार्य भी किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में सेवा मंदिर, कांकरोली के समन्वयक नारायण लाल पटेल, प्रभारी धुलाराम, भूपेंद्र शर्मा, फील्ड सुपरवाइजर गणपत लौहार, अध्यक्ष रूपलाल पालीवाल, सचिव कैलाश चन्द्र सोनी सहित ग्राम पंचायत खटामला के लगभग 135 ग्रामीण उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा जल संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *