ब्रेकिंग

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण मतदान जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संयुक्त संदेश

465638

निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर विशेष स्वीप गतिविधि के तहत “एक पेड़ लोकतंत्र के नाम” अभियान आयोजित किया गया। 

जिला कलक्ट्रेट परिसर स्थित उद्यान में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा तथा पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के नेतृत्व में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। 

इस दौरान उप वन संरक्षक डॉ आर एन भाकर, एडीएम नरेश बुनकर, एसडीएम बृजेश गुप्ता, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी अशोक जेलिया, एसीएफ श्रीकिशन चौधरी, एसीएफ चोखाराम जाट, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।   

जिला स्वीप नोडल अधिकारी बृजमोहन बैरवा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार राज्यभर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) द्वारा घोषित इस वर्ष की थीम के अनुरूप जिले में विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, पार्कों, शॉपिंग मॉल तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय प्रजातियों के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।

जिला स्वीप कॉर्डिनेटर हरिओम सिंह चुंडावत ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए विकसित विभिन्न नवाचारों एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी दी गई। मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया में अधिक जागरूक एवं सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को जनआंदोलन बनाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *