ब्रेकिंग

विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

469904

भारतीय जनता पार्टी की राणा राज सिंह, प्रताप एवं नगर मंडल की मासिक बैठकों में राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सक्रिय सहभागिता की। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठकों में विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान, योग कार्यक्रमों, विकसित भारत संकल्प सभाओं तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की गई।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन से शुरू हुई स्वच्छता की यात्रा आज खुले में शौच मुक्ति, नदियों के कायाकल्प, गोवर्धन योजना (वेस्ट टू वेल्थ) और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलों के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा क्रांति तक पहुंच चुकी है। सरकार का लक्ष्य ऐसा विकसित भारत निर्माण करना है जहां विकास और प्रकृति का संतुलन साथ-साथ आगे बढ़े।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान अब विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण जन-आंदोलन बन चुका है, जिसमें अब तक 262 करोड़ से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक सुझावों और रणनीतियों पर भी गहन चर्चा हुई।

बैठक में मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसेवा और विकास के इस संकल्प को हर स्तर तक पहुंचाएं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *