ब्रेकिंग

खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

469910

राजसमंद। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने जनसुनवाई केंद्र पर ग्राम मोखमपुरा की महिलाओं द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत राशन वितरण में आ रही समस्याओं को गंभीरता से सुना। महिलाओं ने योजना के क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों और अनियमितताओं की जानकारी दी।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पारदर्शी एवं सुचारु रूप से पहुंचे तथा किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक परेशानी न हो।

विधायक महोदया ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हमारी प्राथमिकता है। आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *