भारतीय जनता पार्टी मीरा मंडल की महत्वपूर्ण बैठक राजसमन्द भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, मंडल प्रभारी संदीप श्रीमाली तथा मंडल उपाध्यक्ष एवं बैठक अध्यक्ष बंशी लाल गुर्जर के सानिध्य में आयोजित हुई।

जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाएं तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए नियमित बैठकें, जनसंपर्क और बूथ स्तर पर निरंतर संवाद आवश्यक है। मंडल प्रभारी संदीप श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा कार्यों एवं जनजागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बंशी लाल गुर्जर ने मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि मंडल के प्रत्येक बूथ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझाव लेकर संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधियों को गति देने पर भी चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री कालू सिंह राठौड़ ने किया व आभार लालू राम पूर्बिया ने किया । बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, सदस्यता विस्तार, सेवा कार्यों तथा आगामी अभियानों को सफल बनाने के लिए अपने विचार व्यक्त किए। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने तथा भाजपा की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर महेश आचार्य देवी लाल कुमावत छगन पूर्बिया नाना लाल कुमावत शंकर लाल जाट किशन लाल तेली सहित मीरा मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे
