ब्रेकिंग

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने किया वृक्षारोपण, लिया संरक्षण का संकल्प

476657

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सफल एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश द्वारा संचालित “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

भाजयुमो कार्यक्रम सह-संयोजक पूजा पालीवाल ने कहा कि कार्यक्रम संयोजक राकेश सिंदल के नेतृत्व में सेठ रंगलाल कोठारी राजकीय महाविद्यालय एवं आर.के. जिला चिकित्सालय, राजसमंद परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आशीष पालीवाल, चेतन जोशी, कार्यक्रम सह-संयोजक मंगल सिंह चौहान, पूजा पालीवाल, गौरव कुमावत, हर्षित पालीवाल, किशनराम नकुम, शिवम व्यास, शिवराज नकुम, भावेश मेरुठा, तरुण जोशी, कृष्णा सिंह, डिम्पल कुमावत, दीपक चंदेल, गौरीशंकर कुमावत एवं भावना कुमावत सहित अनेक युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *