ब्रेकिंग

राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने रामपुरा दुदा विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय का किया लोकार्पण

514549

राजसमंद सांसद श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़ ने अपने संसदीय क्षेत्र के ब्यावर विधानसभा अंतर्गत ग्राम रामपुरा  दुदा   स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत तथा विधायक श्री शंकर सिंह रावत के साथ विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय का लोकार्पण किया।



इस अवसर पर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। बदलते समय के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप उन्नत करना आवश्यक है। विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रयोगात्मक एवं तकनीकी शिक्षा भी उपलब्ध होनी चाहिए।


उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोगशालाएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं, कंप्यूटर कक्ष उन्हें डिजिटल युग के लिए तैयार करते हैं तथा पुस्तकालय उनके ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के जिन विद्यालयों में आवश्यकता है, वहां विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय जैसी सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे ताकि ग्रामीण अंचलों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक श्री शंकर सिंह रावत, विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *