ब्रेकिंग

भँवर सिंह पलाड़ा के जन्मदिन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया जन्मदिवस

539156

अजमेर में अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के राष्ट्रीय संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी भँवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिवस बड़े ही हर्षोल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अजमेर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया।

अखिल भारत हिंदू क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल और नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपत सिंह दुलावत ने अजमेर पहुंचकर भँवर सिंह पलाड़ा का अभिनंदन किया। पदाधिकारियों ने पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी, भगवा दुपट्टा और पुष्पमालाएं पहनाकर राष्ट्रीय संरक्षक का जोरदार स्वागत और सम्मान किया। साथ ही ईश्वर से उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद सोनी ने कहा कि भँवर सिंह पलाड़ा का अनुभव और मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है, जो वर्षों से जनसेवा और राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत कर रहे हैं। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल ने उनके सरल और कर्मशील व्यक्तित्व की सराहना की। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणपत सिंह दुलावत ने विश्वास जताया कि पलाड़ा के नेतृत्व में संगठन प्रदेश और देशभर में सामाजिक और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक गति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल उत्साह और संगठनात्मक एकता से सराबोर नजर आया। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों के साथ अपने नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल, पवन टांक, पवन राणा, धनपत सिंह सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे राष्ट्रीय संरक्षक के मार्गदर्शन में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *