ब्रेकिंग

13 जुलाई के प्रदेशव्यापी ट्रांसपोर्ट आंदोलन को सफल बनाने हेतु राजसमन्द ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं द राजसमन्द ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न,

599583

13 जुलाई 2026 को घोषित प्रदेशव्यापी हड़ताल एवं चक्का जाम को सफल बनाने के उद्देश्य से आज राजसमन्द ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन एवं द राजसमन्द ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री श्याम सुन्दर काबरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजस्थान में VLTD (Vehicle Location Tracking Device) लागू करने की प्रक्रिया को लेकर अभी तक स्पष्ट एवं व्यवहारिक व्यवस्था विकसित नहीं हो पाई है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकृत एजेंसियों द्वारा GPS फिटमेंट का कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुआ है, जबकि दूसरी ओर VLTD GPS की अनिवार्यता के कारण हजारों व्यावसायिक वाहनों के परमिट जारी एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। परिणामस्वरूप वाहन मालिकों एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है तथा उनके वाहन संचालन में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही हैं। 

ई-चालान व्यवस्था, अव्यावहारिक नियमों तथा प्रशासनिक स्तर पर समस्याओं के समाधान में हो रही देरी के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। इन परिस्थितियों का सीधा प्रभाव वाहन मालिकों, ट्रक संचालकों, चालकों एवं उनके परिवारों की आजीविका पर पड़ रहा है।

परिवहन उद्योग देश एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, लेकिन ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों की वास्तविक समस्याओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को परिवहन क्षेत्र से जुड़े संगठनों से संवाद स्थापित कर उनकी जायज मांगों का शीघ्र समाधान करना चाहिए।

बैठक के उपरांत सभी ट्रांसपोर्ट संगठनों, वाहन मालिक द्वारा 13 जुलाई 2026 को दोपहर 11:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर, राजसमन्द में जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके पश्चात 13 जुलाई 2026 से राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति द्वारा घोषित प्रदेशव्यापी हड़ताल एवं चक्का जाम का सभी ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं वाहन मालिक पूर्ण समर्थन करेंगे । सभी ट्रांसपोर्टरों, वाहन मालिकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े साथियों से आह्वान किया गया कि वे आंदोलन में एकजुट होकर भाग लें तथा हड़ताल को सफल बनाएं।

बैठक में श्याम सुन्दर काबरा, हिम्मत सिंह राठौड़, अरविन्द शर्मा, बनाराम चौधरी, जितेन्द्र श्रीमाली, विपिन सेन, जमीर अहमद, सुरेन्द्र जी, उमर भाई, लोकेश पांचोली, बनवारी जी, कासम खान, नरेन्द्र शर्मा, पप्पू भाई, प्रदीप पालीवाल, महेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह, लवली गोयल एवं प्रभुलाल सहित बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यवसायी एवं वाहन मालिक उपस्थित रहे ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *