ब्रेकिंग

पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा मीरा मंडल की घाटी में बैठक आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया जन-जन तक पहुँचने का संकल्प

696919

भारतीय जनता पार्टी मीरा मंडल की घाटी में आज आयोजित संगठनात्मक बैठक में आगामी पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ को सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने, बूथ समितियों को पूर्ण रूप से संगठित करने, घर-घर जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत से लेकर नगर निकाय तक भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में संगठन की एकजुटता, अनुशासन, आपसी समन्वय एवं निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से प्रत्येक बूथ पर पार्टी को सशक्त बनाया जाएगा तथा अधिकाधिक जनसमर्थन प्राप्त करने का संकल्प लिया गया।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की मजबूती और जनता के बीच निरंतर संवाद से आगामी चुनावों में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन प्राप्त होगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपील की।

बैठक में मंडल अध्यक्ष श्रीमती सोहनी देवी गुर्जर, मंडल प्रभारी संदीप श्रीमाली, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भाटी एवं सम्पत नाथ सिंह चौहान, मंडल महामंत्री कालू सिंह राठौड़ एवं लालूराम पुरबिया, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष जवाहर जाट, मंडल उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मंडल कोषाध्यक्ष विपिन तातेड़, पूर्व मंडल महामंत्री रतन खटीक सहित सुरेश रेगर, सुखदेव आशिया, कालूराम जाट, नाथू गुर्जर, कृष्णकांत बंजारा, भंवरलाल गुर्जर, पवन सोनी, सोहन लोहार, किशन खंडेलवाल, किशन गुर्जर, हरचन्द गुर्जर एवं अनेक समर्पित कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही। 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *