ब्रेकिंग

संगठन की मजबूती और बूथ प्रबंधन से निकाय व पंचायत चुनाव में भाजपा रचेगी जीत का इतिहास : दीप्ति किरण माहेश्वरी

701342

आगामी निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा नगर मंडल राजसमंद की महत्वपूर्ण बैठक विधायक कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, बूथ प्रबंधन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रत्येक बूथ को संगठन की सबसे मजबूत इकाई बताते हुए कार्यकर्ताओं से समर्पण, अनुशासन और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र पर विजय सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और विकास के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाने, प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दों पर जनता का विश्वास खो चुकी है और दुष्प्रचार के माध्यम से भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं के आधार पर कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का तथ्यपूर्ण जवाब देंगे तथा आमजन के बीच जनजागरण अभियान को और प्रभावी बनाएंगे।

बैठक में आगामी चुनावों के लिए संयोजकों की नियुक्ति, संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्धारण तथा सामूहिक प्रयास, समर्पण और संगठनात्मक एकजुटता के साथ चुनावी अभियान संचालित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल, जिला संगठन प्रभारी नीरज जैन, जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, पूर्व सभापति तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *