ब्रेकिंग

विद्यार्थी सीखेंगे ए आई, कलक्टर के निर्देशन में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

701354

जिला कलक्टर के निर्देशन में शिक्षा विभाग एवं क्यूबीईई (QBee AI) के संयुक्त तत्वावधान में जिले के राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हार्डवेयर विजन एवं टेक्स्ट आधारित एआई तकनीकों के माध्यम से अवधारणात्मक समझ विकसित करना तथा उनकी क्रिटिकल थिंकिंग एवं रचनात्मक क्षमता को सुदृढ़ बनाना है।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से विकसित होती हुई तकनीक है, जिसका महत्व निरंतर बढ़ रहा है। विद्यार्थियों को समय के साथ नई तकनीकों का ज्ञान एवं उनका व्यवहारिक उपयोग सीखना आवश्यक है, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें तथा तकनीकी रूप से अधिक सक्षम बनें।

उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर एआई आधारित प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में नवाचार की सोच विकसित होगी तथा वे आधुनिक तकनीकों का रचनात्मक उपयोग करना सीखेंगे। इससे उनकी समस्या समाधान क्षमता, तार्किक सोच तथा तकनीकी दक्षता में भी वृद्धि होगी।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री नूतन प्रकाश जोशी, सहायक निदेशक कन्हैया लाल शर्मा, एपीसी पंकज कुमार सालवी, एडीपीसी भगवान सिंह चारण सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर क्यूबीईई (QBee AI) संस्था के प्रतिनिधियों ने एआई आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों के व्यावहारिक उपयोग से अवगत कराया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *