ब्रेकिंग

हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क में रहे तथा आवश्यक होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध करावें

713161

नाथद्वारा एवं राजसमंद शहरी क्षेत्र में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमो की प्रगति को लेकर स्वास्थ्य भवन में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। ंिजसमें गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी करने के लिये निर्देशित किया गया।

बैठक में सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिला के स्वास्थ्य का रिकाॅर्ड अद्यतन रखे तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा गर्भवती महिलाओं से निरन्तर संपर्क मंे रहे। स्वस्थ मां और शिशु स्वास्थ्य के लिये गर्भकाल का समय महत्वपूर्ण होता है इसलिये गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच, पोषण सम्बन्धी आवश्यक सलाह एवं निरन्तर संपर्क में रहना आवश्यक है।

जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुरेश मीणा ने राजसमंद एवं नाथद्वारा में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्तावार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की तथा नाथद्वारा में कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि विभागीय साॅफ्टवेयर में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का नियमित इन्द्राज करें तथा डेटा की गुणवत्ता को बनायें रखे जिससे वास्तविक मुल्यांकन एवं समीक्षा की जा सकें।

बैठक मंे राजसमंद शहरी नोडल चिकित्सा अधिकारी डाॅ राष्ट्रसहना आजाद, डाॅ संघर्ष जैन, डाॅ शिवराम मीणा सहित शहरी आयुष्मान आरोग्य केन्द्र में नियोजित चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *