ब्रेकिंग

जमीनी विवाद में कलयुगी बेटे ने 75 वर्षीय पिता पर किया कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला

712037

राजसमंद जिले के खमनोर थाना क्षेत्र के शिशोदा गांव में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने 75 वर्षीय वृद्ध पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में भंवरलाल सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शिशोदा गांव में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी पुत्र ने अपने पिता भंवरलाल सोनी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में भंवरलाल के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में उन्हें तुरंत नजदीकी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची खमनोर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *