ब्रेकिंग

फतेहसागर की पाल पर मुख्यमंत्री शर्मा का आमजन से आत्मीय संवाद

757060

उदयपुर में रविवार सुबह मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फतेहसागर झील की पाल पर मॉर्निंग वॉक के दौरान आमजन से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच सहज अंदाज में देखकर लोगों में उत्साह नजर आया। उन्होंने मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों से बातचीत की और उनकी दिनचर्या व स्थानीय मुद्दों के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां भी लीं। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उनकी कुशलक्षेम पूछी। बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने स्नेहपूर्वक बातचीत की तथा उन्हें चॉकलेट्स देकर दुलार किया। मुख्यमंत्री के इस सहज और आत्मीय व्यवहार से मौके पर मौजूद लोगों में खुशी का माहौल रहा।

इस दौरान जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, सांसद मन्नालाल रावत और विधायक फूल सिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने आमजन से संवाद के दौरान उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। फतेहसागर की पाल पर सुबह का यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री के जनसरोकारों से जुड़े सहज व्यवहार का उदाहरण बना।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *