राजसमंद के राजनगर थाना क्षेत्र में खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित होटल मालिक वेणीराम कुमावत ने थाने में मामला दर्ज कराया था। आरोपी अतित शाह पिछले 3-4 दिनों से होटल आकर खुद को IT अफसर बता रहा था। 24 अगस्त को उसने होटल खरीदने का झांसा दिया और पत्नी के जन्मदिन का बहाना बनाकर होटल मालिक से 50 हजार रुपये नकद और 40 ग्राम (4 तोला) सोने की तीन चेन ले ली। इसके बाद वह कार लेकर रफूचक्कर हो गया और अपना फोन बंद कर लिया।
मामला दर्ज होते ही SP हेमंत कलाल के निर्देशन में विशेष टीम ने नाकाबंदी कराई। पुलिस ने खेरवाड़ा पुलिस के सहयोग से मोथली चौराहे पर घेराबंदी कर आरोपी अतित शाह (निवासी अहमदाबाद) को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आरोपी के पास से ठगे गए 50 हजार रुपये नकद, करीब ₹8.5 लाख कीमत का 4 तोला सोना और घटना में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है। आरोपी पर अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।
