ब्रेकिंग

जनविश्वास और संगठन शक्ति से नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत तय : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

798653

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं युवा संवाद कार्यक्रम में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि यह सम्मेलन संगठन शक्ति, जनविश्वास और आगामी नगर निकाय चुनाव में विजय के संकल्प का प्रतीक है। युवाओं की ऊर्जा और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता पार्टी की बड़ी ताकत है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि जब-जब राजसमंद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बना, तब शहर में विकास कार्यों को नई गति मिली और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए। केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा सरकार होने से राजसमंद के विकास को व्यापक सहयोग मिल रहा है। आने वाले समय में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधाओं के क्षेत्र में राजसमंद विकास का नया इतिहास रचेगा।

उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन भाजपा की पहचान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार जनहित को केंद्र में रखकर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और युवाओं से सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति भ्रष्टाचार, परिवारवाद और सनातन विरोध की सोच से प्रभावित रही है। जनता अब नकारात्मक राजनीति नहीं, बल्कि विकास और सुशासन चाहती है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनविश्वास, संगठन शक्ति और भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बल पर आगामी नगर निकाय चुनाव में पार्टी को निर्णायक जनसमर्थन मिलेगा।

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *