ब्रेकिंग

राजसमंद के समग्र विकास के लिए जनता चुनेगी ट्रिपल इंजन सरकार, भाजपा दो-तिहाई बहुमत से बनाएगी बोर्ड : विधायक दीप्ति माहेश्वरी

819825

स्थानीय निकायों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र की मोदी सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्थानीय निकायों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में भारी वृद्धि की गई है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में केवल उपेक्षा और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा, जबकि डबल इंजन सरकार ने विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। अब राजसमंद की जनता नगर के चहुंमुखी विकास के लिए ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार बनाने को पूरी तरह तैयार है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विश्वास जताया कि आगामी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी दो-तिहाई बहुमत के साथ अपना मजबूत बोर्ड बनाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजसमंद नगर का समग्र, व्यवस्थित और इसे एक आधुनिक ‘स्मार्ट सिटी’ के रूप में विकसित करना भाजपा बोर्ड की शीर्ष प्राथमिकता रहेगी। नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक बुनियादी ढांचे और सुनियोजित शहरी नियोजन के माध्यम से नगर की तस्वीर बदली जाएगी।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जन-जन तक पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनकल्याण, रोजगार, उद्यमिता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जो युगांतरकारी कार्य हुए हैं, उन्हें हर मतदाता तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं का मुख्य दायित्व है। जनता का अटूट विश्वास और कार्यकर्ताओं का परिश्रम राजसमंद में भाजपा की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *