ब्रेकिंग

मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत जिला स्तर पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पोस्टर हुआ विमोचन

Mental-Health

मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत संचालित जागरूकता कार्यक्रमों के तहत चिकित्सा, शिक्षा, आर्युवेद, पुलिस, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, उच्च शिक्षा, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।  

प्रशिक्षण में मनोरोग चिकित्सक एवं जिला नोडल अधिकारी मानसिक स्वास्थ्य डाॅ लालचंद बैरवा ने कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन, युवा मन और मानसिक स्वास्थ्य, मानसिक अस्वस्था के लक्षण और रोकथाम के लिये उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर पोस्टर विमोचन किया गया और प्रशिक्षणार्थींयों से मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणो एवं संकेतो को पहचानने और समय पर उपचार करवाने के लिये प्रेरीत करने लिये आवश्यक जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बताया गया कि मानसिक बिमारी के लक्षण और संकेत परिस्थितियों और अन्य कारको के आधार पर भिन्न – भिन्न हो सकते है। मानसिक बीमारी के लक्षण भावनाओं, विचारो और व्यवहारो को प्रभावित कर सकते है।

उन्होंने मानसिक बीमारियां अपने आप ठीक नहीं होती और यदि समय पर उपचार नही करवाया जाये तो ये गंभीर समस्यांये पैदा कर सकती है।

प्रशिक्षण में सीएमएचओ डाॅ हेमन्त कुमार बिन्दल, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डाॅ रमेश रजक सहित विभिन्न विभागो एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के अधिकारी कार्मिक उपस्थित थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *