ब्रेकिंग

250 से अधिक गणेश प्रतिमाओं के साथ निकली विशाल शोभायात्रा, भक्ति के रंगों में रंगा शहर

IMG_20260918_22254461

राजसमन्द नगर परिषद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गणेश उत्सव का समापन एक विशाल और भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। दोपहर 3 बजे शुरू हुई इस शोभायात्रा का इंतजार शहरवासी दोपहर 1 बजे से ही कर रहे थे। 1 किलोमीटर से भी अधिक लंबी इस भव्य शोभायात्रा में 250 से अधिक गणेश प्रतिमाएं और आकर्षक झांकियां शामिल हुईं।

शोभायात्रा का विस्तार इतना विशाल था कि इसका एक छोर अरविंद स्टेडियम में था, तो दूसरा छोर दीनदयाल उपाध्याय सर्कल तक पहुंच गया। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए, वहीं मशहूर भजन गायक प्रेम शंकर जाट के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय कर दिया। नगर परिषद की ओर से हर साल की तरह इस बार भी अरविंद स्टेडियम में गणपति बाप्पा को विराजित कर पांच दिवसीय सांस्कृतिक व धार्मिक उत्सव का आयोजन किया गया था।

इन पांच दिनों के दौरान भजन संध्या, देशभक्ति कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य गवरी और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसका शहरवासियों ने जमकर आनंद लिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *