ब्रेकिंग

राजपुरा-दरीबा एग्रो एफपीओ की वार्षिक आम सभा आयोजित, 1.59 करोड़ से अधिक का टर्नओवर दर्ज

IMG-20260930-WA0030

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड और बायफ (BAIF) के सहयोग से संचालित ‘समाधान’ परियोजना के तहत राजपुरा-दरीबा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में 2,187 शेयरधारक किसानों के मजबूत आधार के साथ कंपनी ने 1.59 करोड़ रुपये से अधिक का कुल टर्नओवर दर्ज करने की उपलब्धि साझा की।

बैठक के दौरान संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने वित्त वर्ष 2025-26 की व्यावसायिक उपलब्धियों का ब्योरा दिया और आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के बिजनेस प्लान, निदेशक चुनाव तथा बोनस शेयर वितरण जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में कृषि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों—डॉ. टीपू सुल्तान, सहायक कृषि अधिकारी दिनेश जाट, कपिल और सद्दाम हुसैन सहित समाधान, सीएसआर एवं बायफ टीम की उपस्थिति रही। अधिकारियों ने मौजूद 133 किसानों को सरकारी कृषि योजनाओं और उनके लाभ उठाने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के डिप्टी सीएसआर हेड अभय गौतम ने किसानों को बदलते दौर के साथ आधुनिक कृषि तकनीकों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित समाधानों को अपनाने के लिए प्रेरित किया, ताकि फसल उत्पादकता और किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

गौरतलब है कि समाधान पहल के तहत 6 जिलों में 6 एफपीओ (FPO) स्थापित किए जा चुके हैं, जिनसे 9,000 से अधिक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा, बायोमास पैलेट, डेयरी, मिनरल मिक्सचर और कैटल फीड जैसे 4 सूक्ष्म उद्यमों के माध्यम से किसानों को अतिरिक्त आर्थिक संबल भी प्रदान किया जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *