ब्रेकिंग

राजसमंद में अचानक सड़क पर उतरे कांग्रेसी, वॉटर कैनन की बौछारें, फूंका गया पुतला! राजसमंद में कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन।

IMG_20260929_221218

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट तक निकाले गए इस पैदल मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया जब कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने और आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा वॉटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। हालांकि, पुलिस की कार्रवाई और पानी की बौछारों के बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे और नारेबाजी करते हुए लगातार आगे बढ़ते रहे।

 

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग उठाई।

 

कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर काफी देर तक हंगामे और नारेबाजी का दौर जारी रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *