ब्रेकिंग

एक ट्रक, सुनसान पहाड़ी और ₹9 लाख… 1300 KM पीछा कर पुलिस ने खोला राज!

IMG-20260930-WA0036

राजसमंद की भीम थाना पुलिस ने सस्ते कबाड़ का झांसा देकर ₹9 लाख की डकैती करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने 1300 किलोमीटर तक पीछा कर 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित मोहरसिंह की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने स्क्रैप बेचने के बहाने ट्रक को भीम इलाके में बुलाया। इसके बाद चालक और श्रमिक को पहाड़ी इलाके में बंधक बनाकर मारपीट की और केबिन से ₹9 लाख नकद व मोबाइल लूट लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए SP हेमंत कलाल के निर्देशन में पुलिस की विशेष टीम ने 300 से 400 CCTV फुटेज खंगाले। राजसमंद, अजमेर, जयपुर और उदयपुर समेत 10-12 जिलों में दबिश देकर 7 आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल टाटा हैरियर कार जब्त कर ली है। पकड़े गए बदमाशों पर पहले से हत्या, प्रयास और डकैती के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब लूटे गए ₹9 लाख की बरामदगी के प्रयास कर रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *