मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजसमंद जिले में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि ”राजसमंद जिले में हर सरकारी योजना में बहुत अच्छा काम हो रहा है।” जयपुर से पंचायतीराज जनप्रतिनिधि संवाद के राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने राजसमंद जिले से संवाद के पश्चात यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों का महत्व रेखांकित करते हुए कहा कि ”जब जनप्रतिनिधि मिलकर काम करते हैं, तब जनता का विश्वास जीतने के साथ विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होता है।”

राजसमंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम मार्बल गैंगसा एसोसिएशन के बी. एल. व्यास मेमोरियल सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़, भीम विधायक श्री हरिसिंह रावत, राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी तथा नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़, जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला परिषद सीईओ बृजमोहन बैरवा, एसीईओ डॉ सुमन अजमेरा सहित बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत प्रशासक उपस्थित थे।
