ब्रेकिंग

आखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की अनूठी पहल: राजसमंद में महिलाओं के लिए ‘केरल स्टोरी 2’ का फ्री शो आयोजित।

165656

राजसमंद में महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से जागरूक करने के लिए एक विशेष पहल की गई है। अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना की ओर से शहर के सिने स्क्वायर मॉल में महिलाओं के लिए फिल्म “केरल स्टोरी 2” का निशुल्क शो आयोजित किया गया। 

राजसमंद के टीवीएस चौराहा स्थित सिने स्क्वायर मॉल में आज माहौल काफी उत्साहजनक रहा। अवसर था अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना द्वारा आयोजित फिल्म “केरल स्टोरी 2” के निशुल्क प्रदर्शन का। इस फिल्म को देखने के लिए शहर की लगभग 150 से 200 महिलाओं ने शिरकत की और कार्यक्रम को पूरी तरह सफल बनाया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक चुनौतियों और वर्तमान परिस्थितियों के प्रति सचेत करना था। फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने की कोशिश की गई कि महिलाएं समाज में व्याप्त विभिन्न विसंगतियों के प्रति जागरूक रहें। 

फिल्म देखने आई महिलाओं ने संगठन के इस कदम की सराहना की। उपस्थित महिलाओं का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से उन्हें समाज की वास्तविकताओं को समझने में मदद मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों की आवश्यकता जताई।

अंत में, आयोजकों ने सभी अतिथियों और उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया। पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे समाज में जागरूकता के ऐसे अभियान निरंतर जारी रखेंगे।

इस अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत जोशी, प्रदेश प्रभारी मनीष पालीवाल

जिला अध्यक्ष पवन टाक, नेता प्रतिपक्ष हिम्मत कुमावत और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

One thought on “आखिल भारत हिंदू क्रांति सेना की अनूठी पहल: राजसमंद में महिलाओं के लिए ‘केरल स्टोरी 2’ का फ्री शो आयोजित।

  1. सर्वप्रथम मे अखिल भारत हिन्दू क्रांति सेना राजसमंद जिला कार्यकारणी को खूब खूब धन्यवाद देना चाहूंगा कि आपने खूब सराहनीय कार्य किया हे ओर मुझे गर्व हे कि में आप से जुड़ा हुआ हु साथ ही इस घिनौने कार्य को जड़ से खत्म करने के लिए जो हो सके हमे करना होगा ओर हम करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *